सफलता की कहानी
उज्ज्वला योजना ने बदली ममता बंसल की रसोई की तस्वीर, धुएं से राहत के साथ समय की भी बचत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुविधा और सहजता लाने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन से मैहर जिले के वार्ड क्रमांक-24, हरनामपुरा निवासी श्रीमती ममता बंसल के दैनिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।









