निवाड़ी / शिक्षा
निवाड़ी: पीएम श्री हाईस्कूल धौर्रा और हाईस्कूल नैगुवां में संयुक्त संचालक का औचक निरीक्षण
लोकशिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक एचएन नेमा ने निवाड़ी जिले के पीएम श्री हाईस्कूल धौर्रा और हाईस्कूल नैगुवां का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से विज्ञान और गणित के सवाल पूछे। पुस्तकालय रोज़ खोलने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने और छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए।







