शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे स्वच्छता का आयोजन किया गया। स्वच्छता की शुरूआत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अशोकनगर से की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्ल,पार्षद श्री जय मण्डल सिंह यादव,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,एसडीएम श्री इसरार खान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट पार्क में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान में भाग लिया।
स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई के दौरान कलेक्ट्रेट के समीप स्थित वाटिका की साफ सफाई करते खरपतवार्रो को हटकार कचरे को एकत्रित कर कचरा वाहन द्वारा हटवाया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा एक चैन बनाकर सफाई अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि साफ की गई वाटिका का उपयोग कलेक्ट्रेट में आने वाले आगुंतकों के बैठने के लिये व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा।
स्वच्छता,नशामुक्ति तथा प्लास्टिक मुक्त भारत की दिलाई शपथ कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा स्वच्छता अभियान के पश्चात उपस्थितजनों कों स्वच्छता,नशामुक्ति तथा प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।


