बड़वानी जिले में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026-27 आयोजित बड़वानी, 4 सितंबर 2026।

जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति पटेल के निरीक्षण में आज बड़वानी जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026-27 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

परीक्षा के लिए जिले में कुल 6,184 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 5,430 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 754 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 88 प्रतिशत रही।

परीक्षा को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह जानकारी समन्वय संस्था प्राचार्य अनिल मिश्रा द्वारा दी गई।