शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रही हैं। साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से आनंदपुर गांव के रहने वाले कक्षा 9वीं के विद्यार्थी बादल अहिरवार के लिए स्कूल तक आने-जाने का सफर अब पहले से अधिक आसान हो गया है। बादल तीन भाई-बहनों में से एक है। उसके पिता कारीगरी का कार्य करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल मिलना बादल के लिए बड़ी सुविधा साबित हुआ है। अब वह आसानी से विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पा रहा है। बादल ने बताया कि साइकिल मिलने से उसके स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा हुई है।

इस योजना का लाभ मिलने पर उसने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। बादल का सपना है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और भविष्य में अपने परिवार का नाम रोशन करे।

उसके लिए मिली यह साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते कदमों की साथी बन गई है। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया