बडनगर से बनारस और बनारस से बडनगर तक विभिन्न मार्गों से देशभर में 25 यात्राएं संचालित हो रही हैं। मध्यप्रदेश इन यात्राओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रदेश के 55 जिलों में से लगभग 52 जिलों से होकर सेवा ही संकल्प यात्रा गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन तक सेवा का संदेश पहुंचाना तथा निर्धारित सेवा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करना है, इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यात्रा के मगरोन पहॅुचने पर व्यक्त किए।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित लोगों से संवाद किया। इस संवाद से नई ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर क्षेत्र में पहुंचे बाइकर्स ओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होने कहा व्यवस्थापको ने आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया है। यदि व्यवस्था के दौरान किसी प्रकार की छोटी-मोटी चूक हुई हो तो उसे क्षमा करने का आग्रह भी किया।
इन यात्राओं का उद्देश्य सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता का
संदेश जन-जन तक पहुंचाना है- प्रिंस जैन
प्रिंस जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही ‘सेवा यात्रा’ के अंतर्गत विभिन्न यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, उन्होने कहा यात्रा के दौरान आगे चल रहे जल कलश में काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से लाया गया संगम का जल रखा गया है। इस जल से बड़नगर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
उन्होने कहा सेवा यात्रा के अंतर्गत कुल 20 यात्राएं संचालित हो रही हैं। इनमें 10 यात्राएं बड़नगर से बनारस तथा 10 यात्राएं बनारस से बड़नगर की ओर जा रही हैं। दमोह जिले को इन यात्राओं में से चार यात्राओं के स्वागत एवं सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ है। जिले के युवा साथी यात्राओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।
इसी क्रम में सादपुर में वनवासी समुदाय के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद यात्रा बक्सवाहा की ओर रवाना होगी। वहीं दूसरी यात्रा के अंतर्गत फुटेरा में ‘संकल्प शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा केरबना होते हुए सागर जिले की ओर प्रस्थान करेगी।
बनारस निवासी सेवा संकल्प अभियान के प्रतिभागी विशाल रघुवंशी ने कहा हम सभी युवा साथी प्रधानमंत्री मोदी जी के तीन संकल्पो को लेकर चल रहे है, यह तीन संकल्प - जल, जन और सेवा है, जल हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जन हम युवा है व सेवा हमारे प्रधानमंत्री अंतिम पंक्ति में बैठे लोगो की कर रहे है।
आजमगढ निवासी सेवा संकल्प अभियान के प्रतिभागी चंद्रपाल सिंह ने कहा एक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर्मक्षेत्र से जन्मक्षेत्र तक व दूसरी यात्रा प्रधानमंत्री जी के जन्मक्षेत्र से कर्मक्षेत्र तक निकल रही है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मगरोन में यात्रा दल का प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने आत्मीय स्वागत किया। यात्रा दल ने भोजन ग्रहण किया, जिसके पश्चात “नमो सेवा – अनकही कहानियां” के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
स्वच्छता संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया
नाटक मंडली द्वारा स्वच्छता, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जुड़ने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का संदेश दिया गया।



