गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



