सेवा संकल्प अभियान के तहत महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में सिविल लाइन स्थित पार्क में आज साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्क परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पार्क में फैले कचरे और गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में श्री सचिन गोल्डी नेमा, श्री प्रकाश ठाकुर, श्री चंचल आशु चाचड़ा, पार्षद श्रीमती सुशीला यज्ञेश शर्मा, श्री नीलेश साहू, श्री अंकुश साहू, एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी सुश्री कल्याणी बरकडे, नायब तहसीलदार श्री मोहित बोरकर, सीएमओ श्री रामनारायण नामदेव, श्री सुदेश नागवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


