भैरूंदा जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र वार्ड क्रमांक-16 के रिक्त सदस्य पद के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना संपन्न हुई। मतगणना में सागर बाई को सर्वाधिक 2391 मत प्राप्त हुए। श्रीमती अंजली यादव को 1215 मत तथा मनीषा को 317 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा के पक्ष में 50 मत प्राप्त हुए।

मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुमार कुशवाहा ने निर्वाचन परिणाम की घोषणा की। उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली सागर बाई को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।