मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गंधवानी द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर बलवारी कला स्थित बलवारी हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी श्री सदाशिव बरफा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती राधा डावर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सामुदायिक सहभागिता से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री जितेश सोलंकी, श्री केदार जामोद, श्री मोहन मूलेवा, श्रीमती कविता चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं के सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।