“स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, देवास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देवास में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर एक दिन, एक घंटा, एक साथ” नारे को साकार करते हुए सामूहिक रूप से श्रमदान किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों, उसके आसपास के क्षेत्रों और कार्यस्थलों की सघन साफ-सफाई की। झाड़ू थामकर कचरा संग्रहण करने के साथ ही पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से बिजली कंपनी ने समाज को एक स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल का सशक्त संदेश दिया। सभी को दैनिक जीवन और कार्यालयीन कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री सहित विद्युत वितरण कंपनी के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
देवास से और
और →यह भी पढ़ें
और →नगरीय विकास एवं आवास
आवासीय पट्टा मिलने से खुश हैं हितग्राही, कहा अब पक्के मकान का सपना भी होगा साकार
रायसेन
पंचायत और ग्रामीण विकास
सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बलवारी हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
धार

नगरीय विकास एवं आवास
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदनों का होगा निराकरण
नरसिंहपुर


