मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 अंतर्गत प्रस्तावित तीर्थयात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी (काशी)-गया की यात्रा 4 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी। अपरिहार्य कारणों के चलते अब इस यात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रामेश्वरम् तीर्थयात्रा के लिए यात्रा का संशोधित प्रस्थान 2 दिसंबर 2026 तथा संशोधित आगमन 7 दिसंबर 2026 निर्धारित किया गया है। यह यात्रा इंदौर, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास एवं उज्जैन जिलों से संबंधित तीर्थयात्रियों के लिए होगी। यात्रा का प्रारंभिक स्टेशन इंदौर रहेगा। यात्रा से संबंधित शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा। संबंधित जिलों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


