कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के विभिन्न उप निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। उप निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन किया। जिले में उप निर्वाचन के दौरान कुल 74.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 के पूर्वार्ध के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।


