प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से ग्राम पंचायत जसो, जनपद पंचायत नागौद, जिला सतना निवासी दयाराम कुशवाहा पिता मोहनलाल के परिवार को पक्के आवास की सौगात मिली है। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ। दयाराम कुशवाहा ने बताया कि पहले परिवार को कच्चे मकान में रहने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान मिलने से अब परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक रहने का स्थान मिला है। पक्की छत मिलने से परिवार के जीवन में सुरक्षा, स्थिरता और खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए सिर्फ एक आवास नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य का आधार बना है। योजना का लाभ मिलने से उनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ है।
दयाराम कुशवाहा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

