डाक विभाग द्वारा बालाघाट संभाग के विभिन्न डाकघरों में संचालित आधार केन्द्रों के माध्यम से आमजन को आधार संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन केन्द्रों पर नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अद्यतन, आवश्यक विवरणों का अद्यतन तथा आधार में मोबाइल नंबर एवं ई-मेल जोड़ने सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं।

डाक विभाग द्वारा समय-समय पर आधार संबंधी सेवाओं के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में 25 एवं 26 सितंबर 2026 को विशेष आधार अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के लिए 23 एवं 24 सितंबर 2026 को टोकन का वितरण किया जाएगा।

विशेष अभियान के दौरान सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेंगे। आमजन अपने आधार संबंधी कार्यों के लिए निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बालाघाट संभाग के अंतर्गत सिवनी जिले में सिवनी प्रधान डाकघर, छपारा, बरघाट, घंसौर एवं लखनादौन उप डाकघरों में आधार पंजीयन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध है।

डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि आधार संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाएं।