पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर श्रीमती दीपिका माली ने फूल एवं फूल-माला विक्रय के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया।उन्होंने बताया कि मुझे पीएम स्वनिधि योजना के तहत केंद्रीय बैंक से ₹15,000 का ऋण फूल एवं फूल-माला खरीदकर बेचने के लिए प्राप्त हुआ। प्राप्त ऋण राशि का उपयोग मैंने अपने व्यवसाय में किया, जिससे मुझे व्यवसाय बढ़ाने और अच्छी आय अर्जित करने में काफी मदद मिली।

श्रीमती माली ने बताया कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से मेरे व्यवसाय को मजबूती मिली है और मैं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहयोग कर पा रही हूं।उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं केंद्र सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।