राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे दोपहर 3 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में उप‍ जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने बताया कि सरपंच पद के लिए जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान की ग्राम पंचायत लोहदवार, जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत टिकुरी नम्बर 37 तथा जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत हिनौता में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत 29 सितम्बर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।