जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के आदेशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज उपाध्याय द्वारा जिले के सांची विकासखण्ड में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-03 के निर्वाचन क्षेत्र तथा बाड़ी विकासखण्ड में ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में 29 सितम्बर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिले के विकासखण्ड सांची में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-03 के निर्वाचन क्षेत्र और विकासखण्ड बाड़ी में सरपंच पद के ग्राम पंचायत कन्हवार के निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय, अर्द्ध शासकीय, शासकीय निगमों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सामान्य अवकाश तथा पराक्राम्य लिखित अधिनियम अंतर्गत मतदान दिनांक 29 सितम्बर 2026 को जिले के संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

