सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं जिला सागर निवासी श्री राकेश राजपूत की। कभी कच्ची दीवारें, बरसात में टपकती छत और हर बारिश में टूटते सपने, यही उनकी जिंदगी की सच्चाई थी। पक्का घर उनके लिए सिर्फ एक सपना था, जिसे वे हर दिन आंखों में संजोए रखते थे। फिर आई उम्मीद की किरण बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)।
इस योजना के तहत उन्हें पक्के मकान की सौगात मिली, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ भी मिला। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क राशन का लाभ भी उन्हें निरंतर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन और भी सरल और सशक्त हुआ है।
इस जीवन बदलने वाली सौगात के लिए श्री राकेश राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल से आभार व्यक्त किया है।

