शहडोल नगर पालिका के सामने फुलकी के ठेले के माध्यम से अपना व्यवसाय करने वाले सोनू कुमार साहू के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। छोटे से व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे सोनू को योजना के माध्यम से 10 हजार रुपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्हें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
सोनू कुमार साहू बताते हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले 10 हजार रुपये का उन्होंने उपयोग अपने व्यवसाय को संचालित करने में किया। ऋण राशि का समय पर भुगतान करने के बाद उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त होने की उम्मीद है। उनके लिए यह सहायता छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सोनू कुमार साहू कहते हैं कि छोटे कारोबारियों के लिए शासन की ऐसी योजनाएं आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


