सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई जन सेवा संकल्प यात्रा की मोटरसाइकल रैली सीधी जिले का भ्रमण करते हुए शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील के ग्राम हथवार पहुंची। ग्राम हथवार में सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शरद कोल सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यात्रा में शामिल दल के सदस्यों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जन सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम पसगढ़ी पहुंची। यहां सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री शरद कोल सहित यात्रा दल के सदस्यों ने ग्राम पसगढ़ी में संचालित गौशाला पहुंचकर गौवंश का पूजन किया तथा उन्हें गुड़ग्रास खिलाया। इसके पश्चात जन सेवा संकल्प यात्रा ब्यौहारी के लिए प्रस्थान हुई।


