उमरिया 19 सितंबर - संकल्स सेवा अभियान के तहत पीएम श्री कॉलरी स्कूल में नमो युवा शक्ति खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का उददेश्य युवाओ एवं युवतियो को खेल, रचनात्मक स्वास्थ्य, नेतृत्व कुशलता एवं आत्म निर्भरता से जोड़ना है। इस अवसर पर कुर्सी रेस, चम्मच नीबू रेस, खो खो प्रतियोगिता का आयोजन युवतियो के मध्य वं सुकोकू वर्ग पहेली का आयोजन युवको के मध्य किया गया। स्थान रखने वाले प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बिरसामुंडा सी एल एफ की कौशल सखी वंदना पाल व्दारा अपनी सफलता की कहानी सुनाकर प्रतिभागियो को प्रोत्साहित किया गया। स्वास्थ्य विभाग व्दारा प्रतिभागियो के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अभिषेक आनंद पांडेय, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे